सीतापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:5 दिन पहले ससुराल आया था, परिजनों में शोक का माहौल

Oct 16, 2026 - 15:07
0
सीतापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:5 दिन पहले ससुराल आया था, परिजनों में शोक का माहौल
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक मिश्रिख का रहने वाला था और पांच दिन पहले ससुराल आया था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के डिघिया गांव निवासी अनिल शर्मा (36) के रूप में हुई है। करीब 3 साल पहले उसका विवाह हुआ था। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह ससुराल से महोली में दवा लेने की बात कहकर साले की बाइक लेकर निकला था। देर रात तक वह वापस घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। शुक्रवार को उसका शव जगदेवा गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर मुसब्बरपुर-चड़रा मार्ग पर स्टार पॉल्यूटेक फैक्ट्री के निकट संदीप मिश्रा के खेत में लगे चांदी के पेड़ से रस्सी से लटका मिला। शव के पास देशी शराब, पानी की बोतल, प्लास्टिक गिलास और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली। मृतक का मोबाइल भी उसकी जेब से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User