सीतापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मंगलवार की रात मेला देखने घर से निकला था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम क़े लिए भेजा

Oct 14, 2026 - 13:45
0
सीतापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मंगलवार की रात मेला देखने घर से निकला था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम क़े लिए भेजा
सीतापुर में बुधवार सुबह गुलजारी के बाग में नीम के पेड़ से 23 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान सेमरा निवासी अमित उर्फ टीपी पुत्र चाउ के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव का है। मंगलवार रात मेला देखने गया था युवक परिजनों के मुताबिक, अमित मंगलवार रात मराठा देवी मंदिर पर मेला देखने गया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गुलजारी के बाग में नीम के पेड़ से उसका शव लटका देखा। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अमित के रूप में की। इसके बाद मृतक के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। मजदूरी कर परिवार की करता था मदद अमित अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पांच बहनें और तीन भाई हैं। अमित की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया। परिवार के लिए यह घटना बड़ा सदमा है। हालांकि, परिजनों ने अभी तक किसी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User