सहारनपुर में फैक्ट्री मालिक की मौत के बाद बवाल:कार्रवाई की मांग पर कोतवाली में धरना; पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सहारनपुर के गंगोह में टायर फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान की मौत के बाद मामला गरमा गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग गंगोह कोतवाली पहुंच गए। लोगों ने कोतवाली परिसर में धरना देकर विरोध जताया। भीड़ बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नियंत्रित नहीं होने पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कोतवाली परिसर से खदेड़ दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री में संघर्ष के दौरान हुई थी मौत गांव कलरेहड़ी स्थित टायर फैक्ट्री में हुए खूनी संघर्ष में फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली परिसर में धरना देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। भीड़ नियंत्रित नहीं होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और लोगों को परिसर से बाहर खदेड़ दिया। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा होती रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)