सीतापुर में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित:अभ्युदय योजना प्रतियोगी परीक्षा निःशुल्क तैयारी, छात्रों को सिखाए ऑनलाइन बचाव नियम
सीतापुर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने छात्र-छात्राओं को करियर गाइडेंस और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में खैराबाद थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, एनडीए, जेईई और नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की जानकारी दी गई। साइबर जागरूकता कार्यशाला में ऑनलाइन ठगी, वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया से जुड़े खतरों और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताया गया। जिले के अन्य स्कूलों और कॉलेजों में भी साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी मधु यादव सहित मिशन शक्ति केंद्र की पुलिस टीम मौजूद रही। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)