सीतापुर में ताई पर कुल्हाड़ी से हमला, तोड़ा दम:हिरासत में आरोपी, ग्रामीणों के मुताबिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के सुजौलिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक ने अपनी बड़ी ताई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुजौलिया गांव निवासी रामदेवी (60) पत्नी स्वर्गीय श्रीराम शुक्रवार सुबह दीपू के घर आई थीं। इसी दौरान गांव निवासी प्रदीप उर्फ समदू अपने घर से बाहर निकला। आरोप है कि उसने रामदेवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कमलापुर थाना प्रभारी इतुल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी प्रदीप उर्फ समदू को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सिधौली वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और जांच की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी प्रदीप उर्फ समदू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जाती है। उनका कहना है कि वह कई वर्षों से घर से बाहर भी नहीं निकलता था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वारदात के कारणों का पता लगाने के साथ ही अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)