सीतापुर में तटबंध पर खून से लथपथ किशोरी मिली:रामपुर मथुरा में शाम को घर से निकली थी, दुष्कर्म की आशंका; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

Oct 15, 2026 - 16:11
0
सीतापुर में तटबंध पर खून से लथपथ किशोरी मिली:रामपुर मथुरा में शाम को घर से निकली थी, दुष्कर्म की आशंका; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में तटबंध पर सदरपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी गंभीर हालत में मिली। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। किशोरी को उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों थानों की पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन शाम करीब चार बजे उसके माता-पिता धान काटने खेत जा रहे थे। किशोरी भी उनके साथ जाना चाहती थी, लेकिन माता-पिता ने उसे घर वापस भेज दिया और कुछ रुपये दे दिए। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। रात करीब आठ बजे किशोरी तटबंध के पास गंभीर हालत में मिली। तस्वीरें देखिए - मामला विस्तार से पढ़िए - मौके पर जानकारी जुटाने के दौरान एक महिला ने बताया कि रात करीब आठ बजे वह वहां पहुंची तो किशोरी ने उसे अपनी बेटी जैसा बताते हुए सदरपुर थाना क्षेत्र में स्थित अपने घर और पिता के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला घबरा गई और उसने एक व्यक्ति को बुलाकर पूरी बात बताई। उस व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों का कहना है कि किशोरी के कपड़े खून से सने और अस्त-व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। घटनास्थल से मिले अंडरवियर और चप्पल पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान एक अंडरवियर और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। दोनों वस्तुओं को पुलिस अपने साथ ले गई। ये किसकी हैं और घटना से इनका कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी। घटनास्थल रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में होने और किशोरी के सदरपुर क्षेत्र की रहने वाली होने के चलते दोनों थानों की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का प्रयास है कि साक्ष्यों के आधार पर घटना का जल्द खुलासा किया जा सके। फिलहाल मामले में दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User