सीतापुर में युवती ने हाथ छोड़कर दौड़ाई बाइक:VIP रोड पर स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 16 हजार का चालान काटा

Oct 13, 2026 - 08:37
0
सीतापुर में युवती ने हाथ छोड़कर दौड़ाई बाइक:VIP रोड पर स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 16 हजार का चालान काटा
सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके में VIP रोड पर बाइक पर स्टंटबाजी कर रील बनाने वाली युवती के मामले में सोमवार देर शाम यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने बाइक का 16 हजार रुपये का चालान किया है। यातायात प्रभारी यज्ञपाल ने बताया कि स्टंटबाजी करने पर 5 हजार, बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 1 हजार और प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस की कार्रवाई से सड़क पर स्टंट कर रील बनाने वालों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया है। मालूम हो कि सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में आंख अस्पताल से एसपी आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक से स्टंटबाजी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में युवती चलती बाइक पर दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करती नजर आ रही थी। व्यस्त सड़क पर इस तरह की लापरवाही से युवती की जान खतरे में पड़ सकती थी। साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी हादसे का खतरा पैदा हो सकता था। पुलिस के अनुसार, वीडियो में बाइक संख्या UP34BW5390 पर युवती शिवानी पांडे स्टंट करती दिखाई दे रही थी। बताया गया कि वह अपने दोस्त की बाइक पर सवार होकर रील बनवा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बाइक के नंबर के आधार पर कार्रवाई की। लाइक्स-व्यूज के लिए जान जोखिम में डाल रहे युवा सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए रील बनाने का जुनून युवाओं की सुरक्षा पर भारी पड़ सकता है। चलती बाइक पर हाथ छोड़कर स्टंट करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर हादसा भी हो सकता है। यातायात पुलिस ने बाइक का चालान कर स्पष्ट किया है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User