सीतापुर पहुंचे विशेष सचिव:बिसवां में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ,बोलीं- ग्रामीण क्षेत्रों की बदली सूरत

Oct 06, 2026 - 07:51
0
सीतापुर पहुंचे विशेष सचिव:बिसवां में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ,बोलीं- ग्रामीण क्षेत्रों की बदली सूरत
सीतापुर के विकासखंड बिसवां पहुंची विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रेखा एस. चौहान ने सोमवार देर शाम आकांक्षी विकासखंड बिसवां का निरीक्षण कर विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकासखंड में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समीक्षा बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक विकास और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली गई। मीडिया से बातचीत में रेखा एस. चौहान ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक की रैंकिंग वर्तमान में 57 है। उन्होंने कहा कि बिसवां आकांक्षी विकासखंड है, इसलिए इसकी प्रगति को केवल आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि धरातल पर जाकर देखना जरूरी है। फील्ड में निरीक्षण का उद्देश्य यह पता लगाना है कि विकासखंड में वास्तव में कितना सुधार हुआ है और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि और सोशल डेवलपमेंट के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति भी देखी जा रही है। शासन की ओर से समय-समय पर अधिकारियों को फील्ड में भेजकर योजनाओं के क्रियान्वयन का सत्यापन कराया जाता है। अपर आयुक्त ने कहा कि समीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि सरकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कितना परिवर्तन आया है और लोगों में योजनाओं के प्रति कितनी जागरूकता बढ़ी है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कपूर, सीडीपीओ हरेश मौर्य, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रगुप्त मौर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User