झूंसी रेलवे स्टेशन के पास दिखा 12फीट लंबा अजगर, VIDEO:प्रयागराज के बहादुरपुर में झाड़ियों के बीच छिपा था, लोगों में दहशत

Oct 06, 2026 - 07:51
0
झूंसी रेलवे स्टेशन के पास दिखा 12फीट लंबा अजगर, VIDEO:प्रयागराज के बहादुरपुर में झाड़ियों के बीच छिपा था, लोगों में दहशत
प्रयागराज के बहादुरपुर क्षेत्र में झूंसी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को झाड़ियों में एक अजगर दिखा। करीब 12 फीट लंबे इस अजगर को देखकर लोगों में खलबली मच गई। अजगर झाड़ियों के बीच छिपा था और लोगों व जानवरों की आवाजाही वाली जगह के पास होने से खतरा बना हुआ था। देखिए 2 तस्वीरें- स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की कुछ लोगों की नजर अजगर पर पड़ी, जिससे उनमें डर फैल गया। उन्होंने तुरंत स्थानीय रेस्क्यू करने वाले राजू हौसला को बुलाया। राजू हौसला मौके पर पहुंचे और सावधानी से अजगर को पकड़ने का काम शुरू किया। काफी कोशिश के बाद राजू हौसला ने करीब 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर को देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई। उसके पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की। समय रहते अजगर के दिख जाने से खतरा टल गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User