सिवाल खास में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का आरोप:सीएमओ कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सम्राट मलिक,कैंसर और CHC का उठाया मुद्दा

Sep 25, 2026 - 11:47
0
सिवाल खास में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का आरोप:सीएमओ कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सम्राट मलिक,कैंसर और CHC का उठाया मुद्दा
मेरठ की सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक समर्थकों के साथ CMO कार्यालय पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर कार्यालय का घेराव करते हुए स्वास्थ्य विभाग से जल्द समाधान की मांग की। सम्राट मलिक ने कहा कि सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के कई गांव लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के बीच से होकर गुजरने वाली काली नदी के आसपास बसे गांवों में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ने का दावा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र के CHC और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। सम्राट मलिक ने निजी अस्पतालों में दवाइयों की खरीद को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर से खरीदी गई दवाइयां लाने के बावजूद कई जगह उन्हें स्वीकार नहीं किया जाता और अस्पताल से ही दवा खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User