ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:अमेठी में ट्रैक पार करते समय हादसा, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी में एक हादसा सामने आया है। यहां आज सुबह बारामासी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 80 साल के एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद अमेठी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मृतक के परिवार वाले भी वहां पहुंच चुके थे। मृतक की पहचान सिकंदर अली पुत्र स्वर्गीय रज्जब अली (80 वर्ष) निवासी भगवानपुर मजरे उमापुर, थाना अमेठी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किसी वजह से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी मृतक के बेटे जान मोहम्मद उर्फ पप्पू की शिकायत पर पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गौरीगंज स्थित पीएम हाउस भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर शांति बनी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)