सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में 13 नामांकन दाखिल:संतकबीर नगर में 27 अक्टूबर को होगा मतदान
संतकबीर नगर सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन बुधवार को देर शाम तक 05 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। कुल 13 पर्चे दाखिल हुए हैं। चुनाव अधिकारी ओंकारनाथ चौरसिया ने बतााय कि दूसरे दिन दाखिल हुए पर्चों में उपाध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार अनिल गौतम और कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री पद के लिए अजय कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शाहिद और कोषाध्यक्ष पद के लिए नीतू गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व नामांकन के पहले दिन कुल 08 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। अब तक कुल 13 पर्चे दाखिल हुए हैं। नामांकन की प्रक्रिया शाम 3:00 बजे तक हुई। इसके लिए चुनाव 27 अक्टूबर को संपन्न होंगे। उसी दिन चुनाव की मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी संपूर्णानंद पाठक, अनिल कुमार दूबे, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष पद पर नीतू गुप्ता निर्विरोध दावेदार सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र नीतू गुप्ता ने दाखिल किया है। इससे वे निर्विरोध दावेदार के रूप में मैदान में हैं। नीतू गुप्ता ने दोपहर करीब दो बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की अंतिम समय सीमा तीन बजे तक निर्धारित थी, लेकिन निर्धारित समय तक उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया। ऐसे में वे इस पद पर निर्विरोध प्रत्याशी हैं। नीतू गुप्ता टैक्स बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पतंजलि अग्रहरि की पत्नी हैं। माना जा रहा है कि जांच में उनका पर्चा सही पाया गया तो उनकी जीत लगभग निश्चित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)