सियार के हमले में दो लड़कियां घायल:महराजगंज में खेत जाते समय हुआ हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
महराजगंज के कोमल चौराहा गांव में खेत जाते समय दो लड़कियों पर सियार ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत महराजगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, राम विशुन की बेटी अंजनी और पन्ने लाल की बेटी ममता खेत में काम करने जा रही थीं। रास्ते में अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने अंजनी के चेहरे पर काटा, जबकि ममता के हाथ में चोट आई। घायल लड़कियों को उनके परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टर ऋषि चौधरी ने बताया कि दोनों लड़कियों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)