सियार ने 8 लोगों को काटा, दो बच्चे भी घायल:घर के अंदर घुसकर बच्चों पर किया हमला, लोगों को दरवाजे पर दौड़ाया

Oct 13, 2026 - 22:52
0
सियार ने 8 लोगों को काटा, दो बच्चे भी घायल:घर के अंदर घुसकर बच्चों पर किया हमला, लोगों को दरवाजे पर दौड़ाया
देवरिया में मंगलवार रात करीब 8 बजे सियार ने आठ लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सियार ने घर के अंदर घुसकर बच्चों को काटा। वहीं, दरवाजे के पास बैठे लोगों को दौड़ाकर हमला किया। असभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गौरा गांव का है। घर के अंदर बच्चों पर किया हमला ग्रामीणों के अनुसार, सियार गांव में पहुंचा और लोगों को निशाना बनाने लगा। उसने घर के अंदर बच्चों पर हमला किया। दरवाजे के पास बैठे लोगों को भी दौड़ाकर काट लिया। हमले के बाद लोग जान बचाने के लिए घरों की ओर भागने लगे। कुछ देर बाद सियार गांव से निकलकर खेतों की तरफ चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 65 वर्षीय महिला और दो बच्चे भी घायल घायलों में फूलमती देवी (65), पत्नी स्वर्गीय गुलाब प्रजापति, कृष्ण प्रजापति (11), पिता नरसिंह प्रजापति, शुभम पासवान (5), पिता सुग्रीव पासवान और मोनू प्रसाद (24), पुत्र स्वर्गीय बीरबल प्रसाद शामिल हैं। इन सभी समेत आठ घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चार अन्य घायलों के नाम और उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल घटना के बाद गांव के लोग सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि सियार दोबारा हमला कर सकता है। गांव में भय का माहौल है। सियार को पकड़ने और आगे की कार्रवाई को लेकर वन विभाग की ओर से जानकारी का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User