स्कूल बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा:जालौन में बहन के शांति पाठ से लौटते समय हुआ हादसा, नवंबर में थी बड़ी बेटी की शादी

Oct 11, 2026 - 11:37
0
स्कूल बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा:जालौन में बहन के शांति पाठ से लौटते समय हुआ हादसा, नवंबर में थी बड़ी बेटी की शादी
जालौन के थाना रामपुरा क्षेत्र में स्कूल वैन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आशीष उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। ग्राम बगियापुरा निवासी आशीष उर्फ राजा अपनी दिवंगत बहन के शांति पाठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भांजे पवन कुमार के घर ग्राम कूसेपुरा आया हुआ था। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी ग्राम कदमपुरा के पास विपरीत दिशा से आ रही स्वर्गीय राजा चित्तर सिंह बालिका इंटर कॉलेज की बस (संख्या UP 92 T 9444) से उसकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवंबर में सजनी थी बेटी की डोली, बिखर गए सपने आशीष अपने वृद्ध पिता सुखवासी की दो संतानों में बड़ा बेटा था। करीब दो वर्ष पूर्व उसके छोटे भाई गुड्डू की भी असमय मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी आशीष के ही कंधों पर थी। परिवार में पत्नी सुमन देवी के अलावा तीन बेटियां—रुचि (19), पलक (15), नव्या (13) और एक बेटा हिमांशु (10) हैं। बड़ी बेटी रुचि का विवाह आगामी नवंबर माह में तय था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अस्पताल परिसर में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। पति का शव देख पत्नी सुमन बदहवास होकर बार-बार अचेत हो रही थी, वहीं पहले एक बेटे को खो चुके लाचार पिता सुखवासी अपने दूसरे सहारे को खोने के गम में स्तब्ध खड़े आंसू बहाते रहे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User