स्कूल में परिवहन विभाग ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान:बिजनौर में छात्रों को बताए यातायात नियम, एआरटीओ और भाजपा नेता भी हुए शामिल
बिजनौर के एक निजी स्कूल में गुरुवार को परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और सड़क सुरक्षा पर नाटक किया। नाटक के जरिए हेलमेट, सीट बेल्ट, तय गति और नशे में गाड़ी न चलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ महेश कुमार शर्मा, पीटीओ मुन्ना लाल, एआरएम अशोक कुमार, टीएसआई रवि नैन, भाजपा जिला सचिव विनोद राठी और नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम शामिल हुए। अधिकारियों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए।
अधिकारियों ने कहा कि लापरवाही से गंभीर हादसा हो सकता है। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और तेज गति से बचने की अपील की गई। मोबाइल फोन और नशे में गाड़ी न चलाने की बात भी कही गई।वक्ताओं ने छात्रों से खुद नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा। परिवहन विभाग ने बताया कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)