सलेमपुर में आरएसएस का पथ संचलन:स्वयंसेवकों पर जगह जगह पुष्पवर्षा, शताब्दी वर्ष अवसर पर नए संकल्प
देवरिया के सलेमपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देवनगर की ओर से बुधवार को विजयादशमी उत्सव के तहत पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में अनुशासित तरीके से कदमताल करते स्वयंसेवकों का नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन का शुभारंभ बापू इंटर कॉलेज परिसर से हुआ। स्वयंसेवक रेलवे स्टेशन, अस्पताल मार्ग और सेंट जेवियर स्कूल होते हुए वापस विद्यालय पहुंचे, जहां कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि संघ अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर रहा है। शताब्दी वर्ष नए संकल्प और लक्ष्य तय करने का अवसर है। उन्होंने हर बस्ती और मंडल में शाखाओं का विस्तार करने पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सद्भाव, स्वदेशी आचरण और स्वबोध के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, सह जिला कार्यवाह दानवीर, जिला प्रचारक सचिन, सह जिला प्रचारक दौलत, नगर कार्यवाह सत्य प्रकाश, सह नगर कार्यवाह सुधाकर, कृष्णा सहित स्वयंसेवक और नगरवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)