रामपुर में रामलीला मंचन आयोजित:दशरथ मरण प्रसंग देख दर्शक रोए, भरत मिलाप से मिला प्रेम संदेश
रामपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी ज्वाला नगर के तत्वावधान में बुधवार रात ब्रजविलास रासलीला मंडल, वृंदावन के कलाकारों ने दशरथ मरण, भरत मिलाप, अनसूया उपदेश और सुतीक्ष्ण मिलन प्रसंगों का मंचन किया। राजा दशरथ के निधन का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए। वहीं, राम-भरत मिलाप प्रसंग ने भाईचारे, त्याग और प्रेम का संदेश दिया। भरत के करुण संवाद और श्रीराम के उत्तर ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। अनसूया उपदेश प्रसंग में माता सीता को धर्म, निष्ठा और आदर्श जीवन की सीख दी गई। सुतीक्ष्ण मिलन के माध्यम से भक्ति और साधु-संतों के मार्गदर्शन का महत्व बताया गया। मंचन के दौरान पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डॉ. तेजवीर यादव, अनुज सक्सेना, त्रिभुवन पंडित और आशु गुप्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)