सलेमपुर में राज्यमंत्री किया कन्या पूजन:मुरली मनोहर मंदिर पहुंचीं विजय लक्ष्मी, चरण धोकर उपहार संग कराया भोजन
देवरिया के सलेमपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मुरली मनोहर मंदिर में राज्यमंत्री एवं विधायक विजय लक्ष्मी गौतम ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण धोकर उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए। भैरव स्वरूप बच्चों का भी सम्मान किया। राज्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन नारी सम्मान और सनातन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भी सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, अशोक पांडेय, जटाशंकर दुबे, अनूप उपाध्याय और राजीव मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)