समाजसेवी नंदिनी तिवारी को सेवा रत्न सम्मान:धनपतगंज शिविर में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों पर मिला सेवा रत्न
सुल्तानपुर के धनपतगंज में सेवा संकल्प अभियान शिविर के पांचवें दिन समापन समारोह में महिला मंगल दल अध्यक्ष और समाजसेवी नंदिनी तिवारी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत धरियामऊ, ब्लॉक लम्भुआ निवासी नंदिनी तिवारी को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडे के कर कमलों द्वारा श्री सेवा सम्मान एवं सेवा रत्न सम्मान से प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें वृक्षारोपण, जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक दवा के प्रचार-प्रसार, रक्तदान, स्वच्छता कार्यक्रम और श्रमदान जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं आजीविका मिशन के बीएमएम सुभाष चंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)