बाराबंकी में भाषण प्रतियोगिता आयोजित:छात्र-छात्राओं ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया

Oct 04, 2026 - 19:41
0
बाराबंकी में भाषण प्रतियोगिता आयोजित:छात्र-छात्राओं ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया
बाराबंकी में गांधी जयंती सप्ताह के तहत गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी के विचारों को अपनी ओजस्वी वाणी से जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता के चौथे दिन करीब 38 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए सत्य, अहिंसा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। जूनियर वर्ग में ‘गांधी आज हमारे जीवन में’ तथा सीनियर वर्ग में ‘महात्मा गांधी को जैसा मैंने जाना’ विषय पर बच्चों ने अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने कहा कि गांधी के आदर्श केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जूनियर वर्ग में पायनियर मांटेसरी स्कूल की गौरी ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज की मोहिनी गोस्वामी प्रथम, सायमा सना द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों ने साबित किया कि गांधी के विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User