समाजवादी छात्र सभा ने बरेली कॉलेज में नई इकाई बनाई:लवजीत चौधरी अध्यक्ष, कृष्णा ठाकुर महासचिव बने; छात्रहितों के लिए करेंगे काम

Oct 05, 2026 - 14:58
0
समाजवादी छात्र सभा ने बरेली कॉलेज में नई इकाई बनाई:लवजीत चौधरी अध्यक्ष, कृष्णा ठाकुर महासचिव बने; छात्रहितों के लिए करेंगे काम
बरेली कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा ने अपनी नई इकाई का गठन किया है। एम.एड. हॉल में हुए इस कार्यक्रम में लवजीत चौधरी को इकाई अध्यक्ष और कृष्णा ठाकुर को महासचिव बनाया गया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर अविनाश मिश्रा ने कहा कि छात्र राजनीति सिर्फ संगठन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों के अधिकारों और भविष्य की लड़ाई है। विक्रांत पाल ने बताया कि यह नई इकाई छात्रहितों के लिए काम करेगी और आंदोलन को मजबूती देगी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यद फरहान अली, प्रदेश सचिव सौरभ यादव और छात्र शक्ति परिषद के अध्यक्ष अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। इनके साथ ही जिला सचिव अमित यादव, जसप्रीत कौर, अमन यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और छात्रहितों के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User