दहेज मांगने का आरोप, पति समेत 3 पर केस:बैंक अधिकारी की शिकायत पर ससुराल के लोगों पर मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला बैंक अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज मांगने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पति यश गुप्ता, ससुर गणेश प्रसाद गुप्ता और सास मीनू गुप्ता पर शादी के बाद लगातार दहेज की मांग करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता शालिनी कुमारी के मुताबिक उसकी शादी यश गुप्ता से 22 नवंबर 2024 को पटना में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। इससे पहले 7 जुलाई 2024 को दोनों की सगाई हुई थी। महिला का कहना है कि शादी से पहले पति और उसके परिवार ने खुद को संपन्न परिवार का बताया था। पति के अच्छी कंपनी में नौकरी करने और शादी के बाद बेहतर वैवाहिक जीवन का भरोसा मिलने के बाद परिवार ने रिश्ता तय किया था। महिला का आरोप है कि सगाई के बाद ही पति और उसके परिवार की ओर से दहेज की मांग शुरू हो गई। शादी का पूरा खर्च उठाने के अलावा आभूषण, फर्नीचर और अन्य सामान देने का दबाव बनाया गया। शिकायत के अनुसार ससुराल पक्ष ने 15 लाख रुपये की मांग भी की। महिला का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ने की धमकी दी गई। दबाव के चलते उसके भाई ने आरोपी पक्ष के एक रिश्तेदार को 10 लाख रुपये दिए। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति ने अपनी नौकरी और आर्थिक स्थिति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें उससे छिपाईं। बाद में उसे पति की नौकरी में अस्थिरता और आर्थिक देनदारियों की जानकारी हुई। महिला के मुताबिक पति और ससुराल पक्ष उस पर नौकरी छोड़ने या तत्काल स्थानांतरण कराने का दबाव बनाने लगे। इसके अलावा शादी में मिले सामान और गहनों को लेकर उसे ताने दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)