समाजवादी पार्टी ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि:जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव बोले- नेताजी समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे
समाजवादी पार्टी ने शनिवार को 2:30 बजे कंसापुर ज्ञानपुर स्थित लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके विचारों को याद किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद के प्रतीक, संघर्ष के पर्याय और गरीब-किसानों की आवाज थे। उन्होंने सिखाया कि राजनीति जनसेवा का माध्यम है और संघर्ष से ही बदलाव आता है। यादव ने बताया कि नेताजी समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे, जिसमें समानता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता को खास महत्व दिया गया था। उनकी विरासत हर उस नौजवान और किसान के लिए प्रेरणा है जो अन्याय के खिलाफ खड़ा है। इस मौके पर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने और उनके आदर्शों पर चलते हुए न्यायपूर्ण, समतामूलक भारत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, शोभनाथ यादव, आरिफ सिद्दीकी, शैलेश सिंह मंटु, कमला महतो, रुद्रपति दुबे, हसनैन अंसारी, लालचंद बिंद, कल्लन यादव, डा. सरिता बिंद, कमलेश यादव, केशनारायण यादव, कामिल अंसारी और राजन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)