समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया:राठ में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग की

Oct 07, 2026 - 14:18
0
समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया:राठ में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग की
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर जुलूस निकालकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी और मौजूदा सरकार व भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। उन्होंने उनके इस्तीफे की मांग की। सपा नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुए सभी चुनावों को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई। 13 करोड़ 37 लाख वोटों के घपले का लगाया आरोप सपा नेता मानसिंह यादव ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ 37 लाख वोटों का घपला किया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसआईआर के बहाने वोट चोरी का लगाया आरोप सपा महिला अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि चुनाव आयोग अब भाजपा का आयोग बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के बहाने वोट चोरी कराई गई है। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में बदलाव और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष मेराज राइन, अवधेश यादव, दीपक यादव, सभासद जितेंद्र समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User