छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए:जालौन में पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी
जालौन के कोंच स्थित सूरज ज्ञान मॉर्डन पब्लिक स्कूल में पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी दी। कोंच कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल, मैसेज, लिंक और फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसी अनजान को ओटीपी, एटीएम या बैंक की जानकारी न दें। अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में बताया। जरूरत पड़ने पर मदद के लिए 112 (पुलिस), 1090 (महिला), 1098 (चाइल्ड), 108 (एंबुलेंस) और 102 (स्वास्थ्य) जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल रजनीश कुमार, राहुल यादव, दर्पण, महिला कांस्टेबल जानवी और पूजा फौजदार सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। प्रधानाचार्य रेनू ओझा ने पुलिस टीम का धन्यवाद कर छात्रों से यह जानकारी साझा करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)