समाजवादी व्यापार सभा ने किया MDR चार्ज का विरोध:बोले - UPI पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट सरकार की मनमानी, लेना होगा वापस
देश में यूपीआई (UPI) भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसके विरोध में सोमवारको समाजवादी व्यापार सभा महानगर वाराणसी के बैनर तले व्यापारियों ने नीचीबाग और चौक इलाके में जोरदार विरोध मार्च निकाला। महानगर अध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों व्यापारियों ने केंद्र सरकार के इस कदम को व्यापार विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की और इस प्रस्तावित शुल्क को तुरंत वापस लेने या इस पर पुनर्विचार करने की मांग की। नीचीबाग डाकखाने के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। सरकार को वापस लेना होगा यह फैसला
नीचीबाग से शुरू हुआ यह विरोध मार्च चौक थाने के पास जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान बाजार के अन्य व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें छोड़कर इस मार्च का समर्थन किया। इस मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा - सरकार मनमानी योजनाएं लाकर व्यापारियों पर थोप रही है। जिससे समाज में अराजकता फैल रही और बेरोजगारी और महंगाई है। UPI पर MDR से व्यापारियों को आर्थिक क्षति होगी। ऐसे में कई ग्राहक जो कैश लेकर नहीं आते वो सामान नहीं खरी पाएंगे क्योंकि व्यापारी ऑनलाइन पैसा लेना ही बंद कर देगा। ऐसे में सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। छोटे और मध्यम व्यापारियों पर पड़ेगा सीधा असर
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल के बाद से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों ने डिजिटल पेमेंट को अपनाया है। आज रेहड़ी-पटरी वाले से लेकर बड़े शोरूम तक यूपीआई के जरिए ही लेन-देन हो रहा है। अगर इस पर MDR चार्ज लगाया गया, तो व्यापारियों का मुनाफा खत्म हो जाएगा। इसका सीधा असर बाजार की क्रय शक्ति पर पड़ेगा और महंगाई एक बार फिर आसमान छूने लगेगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन दिल्ली तक जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)