सम्भल के पातालेश्वर मंदिर में सुनाई गई अमर गाथा:गोरखनाथ ने हनुमान जी से युद्ध कर सिंघलदीप को दिलाई श्राप से मुक्ति
संभल में ‘श्रीकल्कि पधारो धरती पर’ श्रृंखला के तहत शिव गोरख युवा वाहिनी सेवा दल की ओर से सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भगवान श्री गोरखनाथ अमर गाथा के चौथे दिन सोमवार को सिंघलदीप की श्राप मुक्ति का प्रसंग सुनाया गया। शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक चले कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु पं. राधेश्याम श्रीमाली ने भगवान गोरखनाथ की अमर गाथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान पं. राधेश्याम श्रीमाली ने बताया कि सिंघलदीप श्राप के कारण संकट में था। भगवान श्री गोरखनाथ ने धर्म और लोककल्याण की भावना से उसे श्राप से मुक्त कराने का संकल्प लिया। इसी क्रम में उनका हनुमान जी से युद्ध हुआ। उन्होंने भगवान गोरखनाथ की तपस्या, शक्ति, भक्ति और लोककल्याणकारी स्वरूप से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। बोले- कथाओं से मिलता है धर्म और सदाचार का संदेश आध्यात्मिक गुरु ने कहा कि धार्मिक कथाएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से धर्म, सत्य, सेवा, त्याग और सदाचार का संदेश मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान के बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर कार्यक्रम में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। महिला मंडल की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान भगवान श्री गोरखनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश सैनी, सूरज पाल यादव, कल्लू राम, जुगल किशोर मिश्रा, महंत ज्वालेश श्रीमाली, सुशील कुमार योगी, नागेंद्र मोहन श्रीमाली, योगी देवाश मोहन श्रीमाली, साधना सचिव आनंद सैनी, अनमोल सैनी, लक्ष्मण सैनी, जितेंद्र गुप्ता, गोपेश गुप्ता, कैलाश शर्मा, किशन आर्य, सुभाष आर्य, पप्पू सैनी, राकेश बाबू, विपिन आर्य, मनोज श्रीमाली, दिनेश मोहन, कृष्णा श्रीमाली, शिवम कुमार, तनिष्क मोहन, लोकेश श्रीमाली, अन्ना सैनी, नितिन सैनी, अमित सैनी, पार्थ शर्मा, रितिक भारद्वाज, नितिन मिश्रा, महीपाल सैनी और दौलत राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)