संभल में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद:सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति प्रभावित; चंदौसी चौराहे पर बिजली लाइन और ट्रांसफॉर्मर होंगे शिफ्ट
संभल में चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते मंगलवार, 6 अक्टूबर को संभल शहर में 5 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने सोमवार रात करीब 8:30 बजे सार्वजनिक सूचना जारी कर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दी है। मुख्य बिजलीघर संभल के उपखंड अधिकारी प्रथम जयप्रकाश वार्ष्णेय ने बताया कि चंदौसी चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने के साथ सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम प्रस्तावित है। इसके लिए दो ट्रांसफॉर्मर, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन और बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके चलते मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र संभल (टाउन) को बंद रखा जाएगा। इन इलाकों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति बिजली आपूर्ति बंद रहने से संभल शहर के मोहल्ला जगत, कोर्ट गर्वी, कोट पूर्वी, मुख्य बाजार चमन सराय, मोहल्ला ठेर, सर्राफा बाजार, शेर खां सराय और चंदौसी रोड का पूरा क्षेत्र प्रभावित रहेगा। चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए चल रहा काम चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए करीब एक साल पहले अभियान चलाकर दुकानों को हटाया गया था। पुलिस बूथ को भी हटाया गया था। 15वें वित्त आयोग से चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित की जानी है। चौराहा संकरा होने के कारण काम में दिक्कत आ रही थी। डीएम अंकित खंडेलवाल ने एसडीएम विकास चंद्र, विद्युत एक्सईएन रघुनाथ तित्तल, विनियमित जेई सचिन कुमार और पालिका अधिकारियों के साथ चंदौसी चौराहे का निरीक्षण किया था। उन्होंने बिजली की लाइन शिफ्ट करने और नालों के चौड़ीकरण के निर्देश दिए थे। प्रतिमा के लिए 22 लाख रुपए जारी नगर पालिका परिषद संभल के वार्ड 18 ठेर की सभासद और जिला योजना समिति की सदस्य चंचल ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था। नगर पालिका बोर्ड से प्रस्ताव पास होने के बाद 15वें वित्त आयोग से करीब 22 लाख रुपए जारी हुए हैं। इसके लिए शासन से भी मंजूरी मिल चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)