सम्मय माता मंदिर में देवी भागवत कथा:गोंडा में 9 दिनों तक गूंजेंगे दुर्गा सप्तशती के मंत्र, तैयारियां पूरी

Oct 10, 2026 - 18:09
0
सम्मय माता मंदिर में देवी भागवत कथा:गोंडा में 9 दिनों तक गूंजेंगे दुर्गा सप्तशती के मंत्र, तैयारियां पूरी
शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद गोंडा के ग्राम पंचायत बिछुड़ी स्थित सम्मय माता एवं हनुमान मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। यहां नौ दिनों तक देवी भागवत कथा और दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन होगा, जिसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह संपूर्ण आयोजन बिछुड़ी के सभी ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी एकता और सामाजिक समरसता का भी अद्भुत प्रतीक है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता की आराधना और कथा श्रवण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User