समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में DM को सौंपा ज्ञापन, बोलीं- 2 साल से नहीं मिला मानदेय, 20 हजार हर महीने दें

Oct 07, 2026 - 15:23
0
समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में DM को सौंपा ज्ञापन, बोलीं- 2 साल से नहीं मिला मानदेय, 20 हजार हर महीने दें
मऊ में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को समूह से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब दो बजे महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि उन्हें लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। समूह सखी शीला यादव ने बताया कि कई महिलाओं का दो-दो साल का मानदेय तक बकाया है। इसके बावजूद वे गांव-गांव जाकर स्वयं सहायता समूह और ग्राम संगठन बनाने का काम कर रही हैं। समय से नहीं मिलता मानदेय शीला यादव ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से काम भी नहीं मिल पाता है। कभी तीन महीने तो कभी छह महीने में काम मिलता है और उसका भुगतान भी समय से नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि मानदेय के साथ ही आने-जाने के लिए किराया भत्ता भी दिया जाना चाहिए। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में वे 25 सितंबर को भी जिलाधिकारी को ज्ञापन दे चुकी हैं। मांगों पर सुनवाई नहीं होने के बाद बुधवार को दोबारा ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। 20 हजार रुपये मानदेय की मांग समूह की महिलाओं ने कहा कि वर्तमान में निर्धारित मानदेय करीब 3 से 4 हजार रुपये के आसपास है, वह भी समय से नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने मांग की कि उन्हें कम से कम 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही महिलाओं ने उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, नियमित रूप से काम उपलब्ध कराने, समय से मानदेय खाते में भेजने और किराया भत्ता देने की मांग की। महिलाओं ने जिलाधिकारी से उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User