अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन:आरओ, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Oct 07, 2026 - 15:23
0
अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन:आरओ, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
देवरिया में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायालय के काम का बहिष्कार किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने परिसर में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए आरओ पानी, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। उन्होंने प्रस्तावित सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए एनओसी जारी करने की भी मांग रखी। मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील अधिवक्ताओं का कहना था कि रोजाना बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी कलेक्ट्रेट आते हैं। सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानी होती है, खासकर पीने के पानी और शौचालय की। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। अधिवक्ताओं के इस कार्य बहिष्कार से बुधवार को न्यायालय से जुड़े कामकाज पर असर पड़ा। प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप मिश्रा, प्रानु मिश्रा, संजय मिश्रा समेत कई अधिवक्ता शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User