समूह सखियों ने 20 हजार रुपये मानदेय की मांग उठाई:एनआरएलएम उपायुक्त को सौंपा 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, स्थायीकरण और टैबलेट भी मांगे
लखीमपुर खीरी में समूह सखियों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। सोमवार को वे उपायुक्त स्वतः रोजगार (एनआरएलएम) के कार्यालय पहुंचीं और सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों का कहना है कि गांवों में स्वयं सहायता समूहों को चलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। वे समूहों के गठन, बैठकों, बचत जमा कराने, आईडी बनाने और सदस्यों की केवाईसी जैसे कई काम करती हैं। उन्हें हर महीने सिर्फ दो हजार रुपये मानदेय मिलता है, जबकि काम बहुत ज्यादा है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रति माह करने की मुख्य मांग रखी। साथ ही उन्हें स्थायी करने की भी मांग की गई। देखें, 2 तस्वीरें…. अन्य मांगों में लोकोस पर काम के लिए टैबलेट और मोबाइल देना, मोबाइल रिचार्ज, मानदेय सीधे बैंक खाते में भेजना, मुफ्त बीमा और तय ड्रेस व पहचान पत्र देना शामिल है। समूह सखियों ने अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)