पत्नी से नाराज पति ने तीन स्कूटी फूंकी:प्रयागराज में भोर में पहुंचा ससुराल के बाहर, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, घटना CCTV कैमरे में कैद

Oct 05, 2026 - 13:36
0
पत्नी से नाराज पति ने तीन स्कूटी फूंकी:प्रयागराज में भोर में पहुंचा ससुराल के बाहर, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, घटना CCTV कैमरे में कैद
प्रयागराज के बहादुरगंज इलाके में पत्नी से नाराज एक पति ने उसके मायके पहुंचकर तीन स्कूटियों में आग लगा दी। लोहिया पांडे का हाता में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूटियों में आग लगाने की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने कुछ महीने पहले युवती से लव मैरिज की थी। बाद में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज पति सोमवार भर में 3 बजे के करीब पत्नी के मायके पहुंचा और वहां खड़ी तीन स्कूटियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही देर में धू-धूकर जलने लगीं स्कूटियां CCTV फुटेज में युवक स्कूटियों के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने पेट्रोल डालकर तीनों वाहनों में आग लगा दी। आग लगते ही स्कूटियां धू-धूकर जलने लगीं। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से तीनों स्कूटियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश पुलिस अब CCTV फुटेज को जांच में शामिल कर आरोपी की तलाश कर रही है। फुटेज के जरिए वारदात के दौरान आरोपी की गतिविधियों और घटनास्थल पर उसकी मौजूदगी की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह क्या थी और आरोपी ने किस वजह से तीन स्कूटियों को निशाना बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User