स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत:भाजपा के सांसद-विधायक तक जुटे, हर दिन हो रही समीक्षा
स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए वोटिंग में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा और सपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगरा खंड स्नातक-शिक्षक MLC सीट पर स्नातक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि शिक्षक सीट पर भाजपा-सपा प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है।
23 अक्टूबर को शिक्षक और स्नातक सीट के मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। 27 अक्तूबर को आगरा में सभी जिलों से प्राप्त मतों की मतगणना होगी। इस बार चुनाव में दोनों सीट पर कुल 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 13 प्रत्याशी स्नातक सीट और 12 प्रत्याशी शिक्षक सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब विस्तार से पढ़िये...
स्नातक-शिक्षक MLC के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 150 बूथ बनाए जा रहे हैं। इस सीट पर 50,802 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए करीब 262 बूथों पर वोटिंग होगी। स्नातक सीट के लिए 1,90,725 मतदाता सूचीबद्ध हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर 2,41,527 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके बीच मुकाबला
पिछले चुनाव में स्नातक सीट भाजपा (डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह) ने जीती थी, जबकि शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी (डा. आकाश अग्रवाल) ने चुनाव जीता था। इस बार स्नातक सीट पर भाजपा, सपा के साथ ही एक निर्दलीय प्रत्याशी ने पूरा जोर लगा दिया है। इससे भाजपा खेमे में हलचल बढ़ी हुई है।
वहीं, शिक्षक सीट पिछली बार निर्दलीय चुनाव जीते डा. आकाश अग्रवाल ने सपा का दामन थामकर भाजपा को सीधी चुनौती दे डाली है। इसको देखते हुए भाजपा ने अपनी पूरी टीम को चुनाव में लगा दिया है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल लगातार इसकी रिपोर्ट ले रहे हैं। पार्टी ने आगरा खंड के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के सांसद और विधायकों को चुनाव प्रचार में लगा दिया है। आगरा खंड में ये जिले शामिल
आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज जिलों के मतदाता 23 अक्तूबर को मतदान में हिस्सा लेंगे। 23 अक्टूबर को होगा मतदान आगरा खंड की दोनों MLC सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट, जबकि 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान पार्टियों को पोलिंग पार्टी प्रस्थान स्थल से सुरक्षित रूप से मतदेय स्थल तक पहुंचाएंगे। मतदान पार्टियों के मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना और चुनाव आयोग की ओर से मांगी जाने वाली अन्य जानकारियां समय से निर्वाचन कंट्रोल रूम और जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करानी होंगी। मतदान के दिन सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और समय से मतदान शुरू कराएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान पार्टियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक वापस लाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं अधिकारियों की होगी। दो प्रेक्षक नियुक्त किए गए आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। स्नातक सीट के लिए IAS हीरालाल एवं शिक्षक सीट के लिए IAS अभिषेक प्रकाश को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया, प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश मंगलवार को यहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक का प्रवास स्थल सर्किट हाउस कक्ष संख्या-4 निर्धारित किया गया है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए जनसामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9286549524 अथवा दूरभाष नंबर 0562-2991067 पर संपर्क कर सकते हैं। ये हैं स्नातक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में ये हैं शिक्षक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)