बुलंदशहर में डस्ट उतारते समय पोल गिरा, परिचालक की मौत:रामपुर से डस्ट लेकर आया था डंपर, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
बुलंदशहर में रविवार को डंपर से डस्ट उतारते समय अचानक पोल गिर गया, जिसकी चपेट में आने से डंपर के 28 वर्षीय परिचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की वजह स्पष्ट करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस डंपर चालक से भी पूछताछ कर रही है। यह हादसा जिला मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर स्याना की वैरा रोड स्थित कॉलोनी में हुआ है। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम डस्ट उतारते समय अचानक गिरा पोल जानकारी के अनुसार, संभल जनपद के सराय तरीन मोहल्ला निवासी शाहबाज खान पुत्र अली आमिर (28) डंपर पर परिचालक के रूप में काम करता था। रविवार को वह रामपुर जिले के अजीतपुर से डंपर में डस्ट लेकर स्याना आया था। वैरा रोड स्थित एक कॉलोनी में डंपर से डस्ट उतारी जा रही थी। इसी दौरान अचानक पोल गिर पड़ा और शाहबाज उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई और मृतक के परिजनों को सूचना दी। शाहबाज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई। फॉरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य, चालक से पूछताछ कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डस्ट उतारते समय पोल किन परिस्थितियों में गिरा। डंपर चालक से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)