संभल बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महावीर जाटव जिलाध्यक्ष बने:पहले नगर अध्यक्ष रहे, वर्तमान में पालिका सभासद; समर्थकों-कार्यकर्ताओं में खुशी

Oct 11, 2026 - 22:15
0
संभल बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महावीर जाटव जिलाध्यक्ष बने:पहले नगर अध्यक्ष रहे, वर्तमान में पालिका सभासद; समर्थकों-कार्यकर्ताओं में खुशी
संभल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपने मोर्चों के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में संभल नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-4 के सभासद एवं पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर जाटव को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रविवार शाम 7:30 बजे मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार महानगरों समेत 15 जिलाध्यक्षों की घोषणा की। महावीर जाटव के नाम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई। महावीर जाटव इससे पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संभल मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई। समधी को जिला मंत्री की जिम्मेदारी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर जाटव से पहले उनके समधी चरन सिंह भारती भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। पार्टी ने अब उन्हें जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक दृष्टि से संभल विधानसभा क्षेत्र में दलित मतदाताओं की संख्या भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। स्थानीय स्तर पर करीब 30 हजार से अधिक दलित मतदाता होने का अनुमान है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले संभल क्षेत्र से महावीर जाटव को मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी की संगठनात्मक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रवक्ता और किसान मोर्चा में भी संभल को जिम्मेदारी इससे पहले भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की थी। इसमें चंदौसी विधानसभा क्षेत्र की विधायक और योगी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी साक्षी दिवाकर को प्रवक्ता बनाया गया। वह लगातार दूसरी बार इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके बाद भाजपा किसान मोर्चा की घोषणा में असमोली विधानसभा क्षेत्र के रुदायन गांव निवासी विरलेश यादव को प्रदेश मंत्री बनाया गया। असमोली और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्रों में यादव मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में इन क्षेत्रों के नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलने को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User