संभल हिंसा के नईम हत्याकांड में विवेचक की गवाही पूरी:31 अक्टूबर को सुनवाई, मुल्ला अफरोज ने बचाव में 11 गवाहों की सूची दी
संभल हिंसा से जुड़े नईम हत्याकांड मामले में गुरुवार को जिला न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। मामले के विवेचक इंस्पेक्टर संत कुमार मुख्य साक्षी के रूप में पेश हुए। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने गुरुवार शाम 7:30 बजे बताया कि मामले में अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। इस हत्याकांड में वारिस, मुल्ला अफरोज और गुलाम आरोपी हैं। संत कुमार वर्तमान में चंदौसी कोतवाली के प्रभारी हैं। मुल्ला अफरोज ने दी 11 गवाहों की सूची मुल्ला अफरोज ने अपने बचाव में 11 गवाहों की सूची दी है। इस सूची के संबंध में 16 अक्टूबर को उनकी पेशी होगी। इससे पहले 9 अक्टूबर को अदालत में पेशी के दौरान मुल्ला अफरोज और गुलाम ने एक-दूसरे को पहचानने से इनकार किया था। दोनों ने घटना में शामिल होने से इनकार करते हुए पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया था। बिलाल हत्याकांड में गुलाम ने साक्ष्य देने से किया था इनकार बिलाल हत्याकांड मामले में 14 अक्टूबर को अदालत में पेशी के दौरान आरोपी गुलाम ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कोई साक्ष्य या गवाह पेश करने से इनकार कर दिया था। वहीं, मुल्ला अफरोज ने 11 गवाहों की सूची दी है। सर्वे के दौरान भड़की थी हिंसा 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष ने चंदौसी स्थित सिविल सीनियर डिवीजन कोर्ट में याचिका दाखिल कर संभल की शाही जामा मस्जिद को श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा किया था। अदालत के आदेश पर उसी दिन शाम को पहले चरण का सर्वे किया गया, जबकि दूसरा चरण 24 नवंबर 2024 को हुआ। दूसरे चरण के सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सर्वे का विरोध करते हुए हिंसा भड़क गई और पुलिस पर पथराव व फायरिंग हुई। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी अनुज चौधरी और डिप्टी कलेक्टर समेत 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)