संभल के किसान का शव बदायूं में मिला:परिजन ने हत्या की आशंका जताई, ड्राइवर हिरासत में
बदायूं में खेत की जुताई करने गए संभल के एक किसान छत्रपाल (35) का शव सोमवार देर रात झाड़ियों में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मंगलवार को फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। छत्रपाल सोमवार रात करीब नौ बजे अपने मौसेरे भाई हेमपाल के साथ ट्रैक्टर लेकर थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव भीमपुर दोस्तपुर में खेत जोतने गया था। जुताई के दौरान संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। ड्राइवर हेमपाल ने छत्रपाल का शव गन्ने के खेत में छिपा दिया और फिर पुलिस को सूचना दी। पहले जुनावई पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल जरीफनगर थाना क्षेत्र में होने के कारण जरीफनगर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार दोपहर बदायूं से फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर का ड्राइवर हेमपाल पुलिस हिरासत में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)