नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 4 पर FIR:कोर्ट के आदेश पर एटा पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
एटा के बागवाला थाना क्षेत्र में 12 साल की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। पुलिस ने अमन, दिलीप, राजीव और नीरेश को नामजद किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घर में घुसकर किशोरी को ले जाने का आरोप पीड़िता के भाई रानू (नाम परिवर्तित) ने स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत के मुताबिक 28 अगस्त को किशोरी घर के अंदर सो रही थी। आरोप है कि चारों आरोपी पीछे की ओर से घर में घुसे और उसे जबरन ले जाने लगे। पहले भी परेशान करने का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पहले भी किशोरी को स्कूल आते-जाते परेशान करते थे। घटना के दिन किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए। आरोप है कि आरोपी उसे बाइक से ले जाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस में सुनवाई नहीं होने का आरोप पीड़िता के भाई का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने मामले से जुड़े वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही। इसके बाद उसने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट ने शिकायत पर सुनवाई के बाद एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस बोली- जांच की जा रही है बागवाला थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)