संभल के मदरसा इशातुल कुरान में सम्मान:अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, मेधावी छात्रों को मिली ट्रॉफी
संभल में सरायतरीन स्थित मदरसा इशातुल कुरान में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तीर्ण छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि मौलाना मुफ्ती अब्दुल गफूर कासमी ने कहा कि तालीम ऐसी पूंजी है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। शिक्षा इंसान की जिंदगी बदलने और कामयाबी की राह खोलने का सबसे मजबूत जरिया है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और अच्छे संस्कार देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा आत्मविश्वास बढ़ाती है और इंसान को सही-गलत में फर्क करना सिखाती है। बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना अभिभावकों की अहम जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में हाजी हारुन, हाजी बाबू, हाजी रिजवान, हाजी मुकीम, मुहम्मद आसिफ, मौलाना इमरान, कारी नाजिम, कारी अरमान, हाफिज रुमान, मास्टर नाजिश और मुहम्मद हयात कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)