बरेली में पीईटी परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या घटी:23 केंद्रों पर 62 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, सीबीएसई स्कूल भी बने सेंटर
बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों में बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले साल 45 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी, लेकिन इस बार इनकी संख्या घटाकर 23 कर दी गई है। इनमें कई स्कूलों को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीबीएसई के कुछ स्कूलों को भी केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है। कुल 62,064 कैंडिडेट तीन दिनों में यह परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के साथ एक नवंबर को दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। कम केंद्रों पर ज्यादा कैंडिडेट होने से प्रशासन के लिए व्यवस्था संभालना जरूरी होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)