संभल की माहिष्मती नदी पर 25 मीटर लंबा घाट बनेगा:DM-SP ने खुदाई का काम देखा, अवैध कब्जाधारियों को नोटिस मिलेंगे; बोले- घाट बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा

Oct 04, 2026 - 13:42
0
संभल की माहिष्मती नदी पर 25 मीटर लंबा घाट बनेगा:DM-SP ने खुदाई का काम देखा, अवैध कब्जाधारियों को नोटिस मिलेंगे; बोले- घाट बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा
संभल की प्राचीन महिष्मति नदी का ग्रामीण क्षेत्र में छह किलोमीटर की खुदाई का काम पूरा होने के बाद मनोकामना तीर्थ मंदिर के निकट खुदाई का काम शुरू हुआ है। योगी सरकार में संभल की तस्वीर बदल रहीं है और महिष्मती नदी का कायाकल्प तेज होना शुरू हो गया है। मनोकामना मंदिर के निकट 25 मीटर घाट बनेगा और कब्जेदारों को नोटिस भी नोटिस भी दिए जाएंगे। रविवार की सुबह 11 बजे डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि माहिष्मती नदी संभल की प्राचीन नदी मानी जाती है, उसके जीर्णोद्धार के लिए लगभग आज से दो महीने पहले प्रयास चालू कर दिए गए थे। खग्गूपुरा से लेकर के मनोकामना तीर्थ तक का छह किलोमीटर का ग्रामीण एरिया हमारा लगता था, उसमें नदी की खुदाई भी हो चुकी है, और उसमें मानसून की बारिश में पानी भी आ गया है। ​शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान बदायूँ दरवाजे के निकट मनोकामना तीर्थ है। इसके पास से नदी का एक अलाइनमेंट निकलता था, जिसको नक्शे से ट्रेस कराया गया है और उसके बाद इसका पूरा जो नगरी क्षेत्र से होने वाला प्रवाह है, उसकी दिशा तय की जा रही है। तीर्थ के पास एक घाट बनाने की भी योजना है। लगभग 20 से 25 मीटर लंबाई में घाट हम लोग बनाएंगे। तीर्थ पर आने वाले यात्री भी प्राचीन महेशमती नदी तक आ पाएंगे। डीएम ने कहा कि गांव चंदायन तक इसका जो लास्ट पॉइंट है, उसके बाद जा करके सोत नदी में मिलता है। चंदायन में भी हमारा एक चंद्रेश्वर तीर्थ है तो नदी का अलाइनमेंट वहाँ भी कुछ इस प्रकार से लिया गया है, चूँकि हिंदू धर्म में तीर्थों के साथ जल की राशि का भी महत्व होता है। लगभग डेढ़ से दो महीने में हम लोग इसको कम्पलीट करने की प्लानिंग कर रहे हैं और उसी के हिसाब से यह काम चल रहा है। डीएम ने कहा कि दो महीने पहले से ही कब्जा हटाने के लिए कहा गया है। कुछ लोगों ने हटा भी लिया है और बाकी ने हटाने की सहमति दी है। स्वतः हटा लें या फिर प्रशासन के द्वारा उनको हटाया जाएगा। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी एसडीएम विकास चंद्र, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शुभम् प्रताप सिंह, पालिका ईओ आदित्य प्रकाश, जेई सचिन कुमार, सफाई निरीक्षक आसिफ, स्वास्थ्य विभाग लिपिक हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User