संभल में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, पारा 2 डिग्री गिरा:न्यूनतम 20 डिग्री; AQI 169 पहुंचा, धूप के साथ बादल छाए

Oct 11, 2026 - 10:14
0
संभल में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, पारा 2 डिग्री गिरा:न्यूनतम 20 डिग्री; AQI 169 पहुंचा, धूप के साथ बादल छाए
संभल में धूप निकलने के साथ ही बादल छाए हुए है। न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है और AQI 169 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अपराह्न 12 बजे शाम 06 बजे तक अधिकतम 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कल के मुकाबले दो डिग्री कम रहेगा। 2 दिन पहले शुक्रवार की दोपहर हुई घंटे भर की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला है, उससे पहले सुबह और रात को ठंडक होने के साथ ही दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी का मौसम था लेकिन शुक्रवार को ही बारिश के बाद पिछले दो दिन में मौसम सुहावना हुआ है। लोगों का मानना है कि इस बार ठंड जल्दी आएगी और अच्छी ठंड पड़ सकती है। धान की फसल करने वाले किसानों को हुआ नुकसान इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान धान की फसल करने वाले किसानों को हुआ है, वहीं ईख की फसल में खेत के अंदर पानी भरने से कीड़ा लग गया है। शुक्रवार को घंटेभर में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है फिलहाल 28 मरीज अस्पताल में भर्ती है लेकिन सोमवार से लेकर शनिवार तक हुई ओपीडी 1000 के पार पहुंची थी। लगभग 35000 सैंपल ब्लड जांच की गई है। चंदौसी एवं बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी भी लगभग 1000 के आसपास पहुंची है। स्थानीय निवासी हिमांशु कुमार ने कहा कि 2 दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम काफी बदला है। उससे पहले भी मौसम बदला था, लेकिन अब ठंडक ज्यादा बढ़ गई है। इसका असर स्वास्थ्य पर भी दिख रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User