संभल में अपना दल ने तेज किया संगठन विस्तार:2027 चुनाव की तैयारी, अनुप्रिया पटेल को CM बनाने का संकल्प
संभल में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल ने शुक्रवार को संभल में संगठन विस्तार की मुहिम को गति दी। आदमपुर रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का संदेश दिया। बैठक में अनुप्रिया पटेल को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया गया। शुक्रवार सुबह 12 बजे आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष जावेद अशरफ ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा की। नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई उन्होंने बताया कि बैठक में 20 से 25 नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। जिलाध्यक्ष के मुताबिक, संभल की जिम्मेदारी मिलने के बाद से संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब पार्टी की नजर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने पर है। बैठक में कार्यकर्ताओं को केवल बैठकों तक सीमित न रहकर सीधे जनता के बीच पहुंचने का संदेश दिया गया। जिलाध्यक्ष ने अगले सप्ताह घर-घर जाकर सदस्य बनाने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करना और एनडीए गठबंधन की जीत के लिए तैयारी करना प्राथमिकता है। विरोध प्रदर्शनों के बारे में सवाल बैठक के दौरान जब जिलाध्यक्ष जावेद अशरफ से विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों और विरोध प्रदर्शनों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाब देंगे। बैठक में महिला मंच की जिलाध्यक्ष बबीता भारद्वाज, युवा जिलाध्यक्ष अदीब अशरफ, सचिव हसन खान, असमोली विधानसभा अध्यक्ष अकरम, युवा जिला उपाध्यक्ष कामरान अंसारी, मोहम्मद अनीस, नदीम, आसिफ खान, शोएब सैफी, बिलाल सैफी, मोहम्मद नबी, लियाकत, आजम, आलम, दानिश, जाकिर, आरिश, शाखा जाटव, जीतू सैनी, राहुल सैनी, चमन वारसी, नसीम, नासिर और शहजाद खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)