जौनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप:राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग, रिपोर्ट में सामने आई आपत्तियां
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को राष्ट्रपति के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। आरिफ खान ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार शाह और तानाशाह के इशारे पर करोड़ों मतदाताओं के नाम काटकर लोकतंत्र और संविधान की हत्या की गई। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजने और भाजपा सरकार को भी बर्खास्त करने की मांग की। चुनाव आयोग के फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराई खान ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी कर मोदी सरकार ने वोट चोरी करने वाले ज्ञानेश कुमार को संरक्षण दिया, जो संविधान का अपमान है। एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार चुनाव आयोग के फैसलों पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई। यह जानकारी 23-25 सितंबर 2026 की रिपोर्ट में सामने आई। आपत्तियां मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन, फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता डेटाबेस के केंद्रीकरण और चुनाव संबंधी सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों पर थीं। आयुक्तों ने कुछ कदमों को 'गैर-कानूनी' बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)