संभल में बकान के पेड़ से युवक लटका मिला:पैर जमीन से टच मिले, चार गांव के प्रधान सहित सैकड़ों लोग पहुंचे, 5 घंटे बाद भी पहचान नहीं
संभल के जंगल में मकान के पेड़ से युवक का फांसी के फंदे पर शव लटका मिलने से लटका मिलने से हड़कंप गया। चार गांव के प्रधान सहित सैकड़ो लोग घटनास्थल पहुंचे, लेकिन 5 घंटे बीतने के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो पाई। सोमवार की सुबह 10 बजे शव मिला है। उक्त पूरा घटनाक्रम संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 20 किलोमीटर दूर तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू का है। गांव कादलपुर कुकेटा निवासी सोमपाल पुत्र बहोरी के खेत में मकान के पेड़ से खांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। देवापुर ग्राम प्रधान ध्यान सिंह, थरेसा जयसिंह ग्राम प्रधान चरण सिंह एवं नागलिया बल्लू ग्राम पंचायत मुकेश गोयल सहित सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। दोपहर 12 बजे युवक के फांसी लगाकर सुसाइड करने की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव क़ो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। युवक जिस पेड़ पर लटका मिला है उसके चारों ओर खेत में पानी भरा है, प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ है। थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान करने के लिए फोटो को सर्कुलेट किया गया है, इसके लिए तीन पुलिस टीम और आसपास के ग्राम प्रधानों को लगाया गया है। एसओ ने बताया कि युवक लाल शर्ट नीले रंग की पेंट और सफेद जूते पहने हुआ है उसके पैर जमीन से टिके हुए हैं। सुसाइड या आत्महत्या दोनों ही एंगिलो पर बारीकी से जांच की जा रही है। आपको बता दें कि हफ्ते भर पहले थाना क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित बेहतरी फाटक के निकट हाइड्रा मशीन से एक मजदूर का शव लटका मिला था। उसकी भी पहचान नहीं हो पाई थी, ऐसे ही चंदौसी कोतवाली कस्बा क्षेत्र में 70 साल के बुजुर्ग का शव बारिश के दौरान सड़क पर पड़ा मिला था, उसकी भी पहचान नहीं हो पाई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)