बलरामपुर में बाइक-कार की टक्कर से पति-पत्नी की मौत:3 लोग गंभीर घायल, अक्सी बढ़हरा गांव के पास हुआ हादसा
बलरामपुर के उतरौला में सोमवार दोपहर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर अक्सी बढ़हरा गांव के पास नवाब भट्ठे के सामने दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। जानिए मामला पचौथा गांव निवासी पांचू राम (61) अपनी पत्नी बड़का (58) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अक्सी बढ़हरा गांव के पास नवाब भट्ठे के सामने उनकी बाइक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में पांचू राम और उनकी पत्नी बड़का गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया है। हादसे में बासुपुर चायडीह निवासी प्यारे लाल (63), उनकी बेटी कल्पना (27) और बजाज मिल निवासी कामिल (17) भी घायल हुए हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)