संभल में डॉ. कलाम की जयंती पर संगोष्ठी:विद्यार्थियों ने बनाईं वैज्ञानिक तस्वीरें, पोखरण परीक्षण संग उपलब्धियों को किया याद
संभल के मदरसा अहले सुन्नत जामिया इस्लामिया नजर उल उलूम में विश्व छात्र दिवस के अवसर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक उपकरणों के चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता अध्यापक एम. मशकूर साजिद संभली ने डॉ. कलाम के संघर्षपूर्ण जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और सादगी पर प्रकाश डाला। उन्होंने 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में हुए परमाणु परीक्षणों का उल्लेख करते हुए देश की सामरिक क्षमता में डॉ. कलाम के योगदान को याद किया। मास्टर अफाक ने कहा कि डॉ. कलाम युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज इश्तियाक ने की और संचालन मुफ्ती एहसान मिस्बाही ने किया। मौलाना आलिम राजा वस्ती ने देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ कराई। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)