संभल में धूप निकली, AQI 152 पहुंचा:20 डिग्री न्यूनतम पारा, 32 मरीज भर्ती, प्रतिदिन 8000 ब्लड की जांच

Oct 17, 2026 - 10:27
0
संभल में धूप निकली, AQI 152 पहुंचा:20 डिग्री न्यूनतम पारा, 32 मरीज भर्ती, प्रतिदिन 8000 ब्लड की जांच
संभल में न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है। एक हफ्ते में तीन बार बारिश होने के बाद संभल का मौसम बदला है, सुबह और रात को ठंडक है दिन में धूप निकलने के बाद भी मौसम सुहावना हो गया है। 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है वहीं AQI 152 दर्ज किया गया है, विजिबिलिटी सामान्य है। शनिवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा, कल शुक्रवार के मुकाबले आज दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है, अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है। इस साल अधिकतम तापमान 48 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान अब तक पहुंचा है, बारिश होने और ठंडी हवाओं के चलने से जहां मौसम में परिवर्तन दिखाएं कहीं इसका स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ा है। दिन निकलते ही जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। 10 डॉक्टर 6 घंटे ओपीडी कर रहे हैं जिला संयुक्त चिकित्सालय में 10 डॉक्टर 6 घंटे ओपीडी कर रहे हैं, प्रतिदिन 1000 के लगभग ओपीडी हो रही है, जिसमें 250 से लेकर 300 से अधिक मरीज प्रतिदिन नए बुखार के सामने आ रहे हैं। मात्र आधा मिनट के लगभग समय में डॉक्टर प्रत्येक मरीज को दवाई और जांच लिख रहे हैं। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि अस्पताल में 32 मरीज भर्ती हैं, 10 बैड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है, हर स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार है। सीएमएस ने बताया कि पिछले 15 दिन से 8000 प्रतिदिन ब्लड जांच हो रही है। 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई बीती 09 अक्टूबर को 12 मिलीमीटर और 11 अक्टूबर को 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, बीते गुरुवार को 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User